किशनगढ़ बास: खेत में महिला को लगा करंट, मौके पर हुई मौत, मोटर चालू करने के दौरान हुआ हादसा
Kishangarhbas, Alwar | May 24, 2026
खैरथल तिजारा जिले के सिहाली कला गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।