मसूदा: गुलाबपुरा-बिजयनगर NH 48 पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत, घायल पति का अस्पताल में उपचार जारी
Masuda, Ajmer | Jul 7, 2026 गुलाबपुरा-बिजयनगर NH48 पर खारी नदी पुलिया के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया वाहन पर सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए।हादसे में किरण शर्मा बिजयनगर की मंगलवार शाम 5 बजे मौत हो गई,जबकि उनके पति ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए,बेहतर उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सोंप दिया।