शुजालपुर: हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा खेड़ापति हनुमान मंदिर**
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल शुजालपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से पिछले चार माह से प्रत्येक शनिवार को विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में को मानस भवन स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।