सांगानेर: जयपुर सीकर हाईवे पर टोड़ी हरमाड़ा इलाके में चालक की नींद की झपकी से हुआ हादसा, कार सर्विस लाइन के गड्ढे में जा घुसी
सीकर रोड स्थित टोड़ी-हरमाड़ा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौमू से जयपुर की ओर आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सर्विस लाइन के किनारे बने गहरे गड्ढे में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ,जब कार तेज गति से जयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।