ग्वालियर गिर्द: माधवगंज में शराब पीने के बहाने बुलाकर एक युवक के साथ की गई मारपीट, दो दिन से नहीं आया होश
ग्वालियर में दो बदमाशों ने उनके यहां काम करने वाले एक ड्राइवर को शराब पिलाने के बहाने बुलाकर इतना पीटा कि दो दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन में अगर उसे होश नहीं आया, तो उसकी जान भी जा सकती है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।