बैतूल नगर: 200 KM तपती धूप में पदयात्रा: बैतूल से भोपाल तक छात्र नेता, आशा-आंगनवाड़ी बहनों की आवाज बनकर निकला
मध्य प्रदेश की तपती गर्मी में बैतूल का एक युवा छात्र नेता ने संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे अंबेडकर चौक बैतूल से करीब 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला यह छात्र नेता रामकुमार नागवंशी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के हक की आवाज बन गया है। गांव-गांव, घर-घर जाकर माताओं और बच्चों की सेवा करने वाली आ