गाज़ीपुर में संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की। सायं 4 बजे कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के शिल्पकार डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।