काको: उत्पाद विभाग की पुलिस ने मलहचक सहित एक अन्य जगह से दूसरी बार शराब का सेवन करने के मामले में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | May 10, 2024 उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के मलहचक सहित एक अन्य जगह से दूसरी बार शराब सेवन करने के मामले में कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में श्याम कुमार एवं बिनोद कुमार नामक दो व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हे दूसरी बार शराब सेवन करने के चलते मेडिकल जांच कराने के उपरांत काको स्थित मंडल कारा भेज दिया गया है।