सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।