सांगानेर: जयपुर में मानसून की पहली बारिश से धंसी टोंक रोड, 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की सड़कों और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल टोंक रोड पर अचानक सड़क धंस गई। देखते ही देखते सड़क पर करीब 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। जिससे इलाके मे अफरा-तफरी मच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही जयपुर विकास प्राधिकरण और संबंधित विभागो की टीम मौके पर पहुंची।