अनूपगढ़ में सरकार द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है मगर इस अस्पताल में मात्र चार डॉक्टर होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में आए मरीजों ने आज शनिवार दोपहर 3बजे बताया कि डॉक्टर की कमी के कारण काफी देर मरीजों को कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। पीएमओ डॉ केशव कामरा के द्वारा सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।