रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन ग्राम बिठवाना में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप अहलावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, गांव लाधुवास गुर्जर की टीम विजेता रही। वहीं संगवाड़ी की टीम उपविजेता रही।