बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं, आंधी-तूफान व झमाझम बारिश ने शहर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। तेज हवाओं से जगह-जगह लगे होर्डिंग्स और बैनर कागज की तरह लहराने लगे।