शहर के भंवर माता मार्ग स्थित मुख्य सड़क पर चल रहे नाली निर्माण कार्य में घटिया एवं अपर्याप्त सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 7 के रहवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष सीमा उपाध्याय से शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष उपाध्याय श्री दाता भैरव मंदि