गिरिडीह: पारडीह में सड़क हादसे में गोराईडीह निवासी बुधन यादव की मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोराईडीह निवासी बुधन यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई। इसके शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 3 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि यह अपने ससुराल पारडीह गया हुआ था।वहीं पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसे ठोकर लग गई। जिससे सड़क पर गिरकर यह घायल हो गया।