भरतपुर: पंचायती राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भरतपुर का दौरा, स्कूली छात्रों से की मुलाकात
पंचायती राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज भरतपुर के दौरे पर रहे जहां उन्होंने भरतपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। रणजीत नगर स्थित आदर्श विद्यालय द्वारा संचालित महाराणा प्रताप आवासीय विद्यालय में स्कूली बच्चों से उन्होंने स्कूल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को परखा