हजीरा कुंजलपुर में विद्युत ट्रांसफार्मर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल सड़क पर बहने लगा जिसके चलते आग और बढ़ गई। इसी बीच ट्रांसफार्मर की पड़ोस में मकान था जहाँ आग से मकान के लोगों को भी खतरा बन गया।