बरियातु: फ़ुलसु बाजार की कथित अवैध बंदोबस्ती निरस्त करने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन
बारियातु प्रखंड क्षेत्र स्थित फ़ुलसु बाजार की कथित अवैध बंदोबस्ती निरस्त कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी के नाम आवेदन सौंपा। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले फ़ुलसु बाजार का सरकारी डाक के माध्यम से राजस्व की वसूली की जाती थी, लेकिन वर्ष 1994 के बाद उग्रवादी गतिविधियों के बढ़ने से सरकारी डाक की प्रक्रिया बंद हो गई थीl