लक्ष्मीपुर: लखैय में बारिश में टपकती छत के बीच परिवार को मिली राहत, समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ
बरहट प्रखंड के लखैय पंचायत के वार्ड-10 निवासी विभा देवी की बदहाल स्थिति सामने आने पर समाजसेवी सुदर्शन सिंह शुक्रवार को उनके घर पहुंचे। जर्जर छत से टपकते पानी और आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्होंने तत्काल तिरपाल तथा दो माह का राशन उपलब्ध कराया। विभा देवी ने 8 बजे बताया कि दो वर्ष पहले बारिश में उनका कच्चा मकान ढह गया था, तब से परिवार जर्जर घर में रह रहा है।