गुना क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ। कुलगुरु किशन यादव ने कहा, एमपी युवाओं का प्रदेश है, उद्योग कृषि शिक्षा संस्कृति विविधता इसे आगे बढ़ा रही है। छात्रों से क्षमताओं को पहचान कर योगदान देने की बात कही। समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।