फतेहपुर: चौडगरा में कार सवार गुंडों ने ट्रक चालक को साइड न देने पर बेरहमी से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, जनपद में गुंडे बेलागम
फतेहपुर जिले के कल्यानपुर के चौडगरा में कार सवार गुंडों का तांडव, ट्रक चालक के पासिंग न देने पर उसे दबंगई पूर्वक मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। बताया जा रहा है कि कार सवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। चौडगरा से घाटमपुर की ओर जाने पर ट्रक चालक ने कार को साइड नही दिया तो रईसजादों ने कार को रोककर ट्रक चालक के साथ केबिन के अंदर घुसकर मारपीट की।