कोटड़ी: सोलंकियों का खेड़ा गांव में धर्मराज सिंह के सेना में चयन पर हुआ सम्मान
Kotri, Bhilwara | Jun 24, 2026 सोलंकियों का खेड़ा गांव में धर्मराज सिंह के सेना में चयन पर हुआ सम्मान सोलंकियों का खेड़ा गांव के धर्मराज सिंह पुत्र देवी सिंह के भारतीय सेना में चयन होने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत आज बुधवार दोपहर करीब 4 बजे किया। इस अवसर पर फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए गए।