दरभंगा: दरभंगा के सीएम साइंस कॉलेज के कामेश्वर भवन में सर्जन निखार शिविर उद्घाटन समारोह का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा आयोजित "सर्जना निखार शिविर" का उद्घाटन समारोह सी.एम. साइंस कॉलेज स्थित कामेश्वर भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस संदर्भ में मौके पर मौजूद लोगों ने गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे कई बातों की जानकारी दी।