टेहरोली: बुढ़ावली तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा हड़कंप
थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाबली में आज बुधवार को समय 4 बजे उस समय मातम छा गया, जब गांव के एक 23 वर्षीय युवक हरेंद्र अहिरवार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने परिवार के लोगों के साथ पड़ोसी गांव मगरवारा में कच्चे गुम्मे (ईंट) की खरीदारी करने गया था। भीषण गर्मी के चलते वह तालाब में नहाने उतर गया और डूबकर मौत हो गई