बारुन: जनकोप, रसलपुर सहित विभिन्न जगहों पर लगी आग
बारुण थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आग लगने की सूचना गुरुवार को मिली है। प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि इस दौरान बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप,रसलपुर,बरुआ पुल के समीप व कर्मकीला में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। जहाँ दमकल वाहन भेज कर आग पर काबू पाया गया। वही किसी भी हताहत की सूचना नहीं है।