अररिया: बरदाहा थाना क्षेत्र के गुंजन चौक के समीप अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराया, पिता की मौत, 8 वर्षीय बेटा बाल-बाल बचा
Araria, Araria | Apr 13, 2026 अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा थाना क्षेत्र के गुंजन चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक सवार 30 वर्षीय युवक सरवन कुमार ऋषि देव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 8 वर्षीय बेटा ओम कुमार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, सरवन कुमार ऋषि देव अपने 8 वर्षीय पुत्र ओम कुमार को लेकर ससुराल जा रहे थे।