बाड़मेर जिले की आरजीटी पुलिस ने महिला को फोन पर गाली-गलौज करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके गाली-गलौज से आहत होने और सुसाइड करने की बात बोली थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है।पुलिस के अनुसार पीड़िता सिलाई का काम करती है। उसने वीडियो में बताया कि मेरे कपड़े सिल कर उसको समय पर दे दिए।