पटेरा: लुहारी भाटिया मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, हुआ घायल, इलाज जारी
Patera, Damoh | May 1, 2026 लुहारी भाटिया मार्ग पर मोड़ के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया,जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7:30 बजे करीब बाइक सवार लुहारी से सीतानगर जा रहा था कि मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया जिसे 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।