चंदेरी: फतेहाबाद से चंदेरी पुलिस ने पकड़ी एक 28 वर्षीय युवक से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और किया मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा 6 जून की सुबह करीबन 8:15 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि फतेहाबाद में कुछ लोग अवैध कच्ची शराब बेच रहे हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी गज्जू अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी फतेहाबाद को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।