सहाड़ा: बनास नदी में अवैध बजरी पर दबिश, कारोई पुलिस ने पोकलेन व एक एस्कॉर्ट वाहन किया ज़ब्त, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कारोई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के आदेश से चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को बनास नदी में दबिश दी। जहां अवैध बजरी खनन व परिवहन में लगी एक पोकलेन व एक एस्कॉर्ट में प्रयुक्त बोलेरो का जब्त कर गुर्जरों का मोहल्ला हथई का देवरा दड़बा निवासी नारायण लाल पुत्र शंकर लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।