घोड़ाडोंगरी: फुलगोहन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
घोड़ाडोगरी क्षेत्र के फुलगोहन स्थित सीएम राइज स्कूल के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आए वाहन ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।