हज़ारीबाग: मिलावटी खाद्य निर्माण पर छापेमारी, पनीर और मक्खन का नमूना संग्रह कर परिसर सील किया गया
उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पूर्णापानी, चुरचू स्थित अनिल सिंह के खाद्य परिसर में छापेमारी कर मिलावटी पनीर और मक्खन निर्माण का मामला पकड़ा। 1.3 क्विंटल पनीर, 40 लीटर मक्खन व 10 किलो मक्का स्टार्च जब्त किया गया। नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।गंदगी और बिना FSSAI लाइसेंस कारोबार पाए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया।