पिछोर: पिछोर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात को ले जाने की कोशिश, स्टाफ नर्स की सतर्कता से टली बड़ी घटना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर में एक नवजात शिशु को अस्पताल से ले जाने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। अस्पताल स्टाफ की तत्परता और सजगता के चलते एक संभावित बड़ी घटना टल गई।जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर किसी महिला द्वारा अपने साथ उस नवजात को ले जाने की कोशिश की गई।