झांसी: रक्सा में पिता को बीड़ा के 32 लाख रुपए मिलने के बाद 13 साल पहले प्रेमी संग भागी बेटी घर लौटकर हिस्सा मांग रही है
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2026 रक्सा क्षेत्र के बछौनी गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 13 साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागी एक बेटी अब वापस लौट आई है। वह अपने पिता को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) से मिले 32 लाख रुपए के मुआवजे को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। गांव के 70 वर्षीय बिरजा पाल ने मंगलवार को बताया कि उनकी ढाई एकड़ जमीन बीड़ा जमीन का मुआवजा मिला है।