रायबरेली: पूरे मौहरी मजरे गुल्लूपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाते समय एक युवक की डूबकर हुई मौत, भेजा गया पोस्टमार्टम
Raebareli, Raebareli | May 17, 2026
17 मई रविवार की दोपहर 3 बजे दोस्तों के साथ अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने गहरे पानी से युवक को कड़ी मशक्कत से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।