थाना क्षेत्र के बोचहा में पुत्र सत्यम कुमार की गुमशुदगी को लेकर पिता अखिलेश राय उर्फ अकला ने मंगलवार की सुबह करीब 11:02 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि सत्यम 19 फरवरी की सुबह विद्यालय पढ़ने के लिए गया था, शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई परंतु उसका पता ठिकाना नहीं मिल सका।