बेला। थाना क्षेत्र के बेला बस्ती में सीआरपीएफ में तैनात सूबेदार की बीमारी के चलते मौत हो गई। गांव निवासी सीआरपीएफ सूबेदार शैलेन्द्र कुमार (46) 30 अप्रैल को ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आए थे। वह इस समय मणिपुर में तैनात थे,रात सूबेदार की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन बेला सीएचसी लेकर पहुंचे।