भंडरा: भंडरा में पुलिस की सख्त कार्रवाई, भौंरो समेत कई इलाकों में जुआ अड्डों पर छापेमारी, जुआरी पुलिस देखकर भागे
पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर दीपावली पर्व के मद्देनज़र अवैध जुआ पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन ने मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे अपने दलबल के साथ भौंरो गांव समेत भंडरा के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। जुआ खेल रहे लोग पुलिस को देखते ही मौके से भाग खड़े हुए।