जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार करीब 5 बजे जमुरिया नाले के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से पीरबटावन निवासी मोहम्मद साबिर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिटी चौकी प्रभारी संजीव प्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।जांच के दौरान पता चला कि वास्तविक घटना स्थल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आता है।