आज गुरुवार को शाम 4 30 बजे के करीब दुमका के समाहरणालय सभागार में डीसी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय जनजातीय हिजला मेला के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।