मेहंदिया में कुर्था विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक पप्पू वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन के प्रमुख शैलेश कुमार और अजय शर्मा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर विधायक का सम्मान किया। इस अवसर पर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए पप्पू वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।