शुक्रवार शाम 7 बजे हजरतपुर थाना पर तैनात पीआरडी के जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उसने थाने के एक सिपाही पर आरोप लगाया कि वह उसे एक गांव ले गया था। बाइक टकराने से घायल हो गया सिपाही उसे छोड़कर चला गया था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप गलत है सिपाही की बाइक शराबी से टकरा गई थी जिसमें दोनों के हल्की चोट आई थी।