कटनी ग्रामीण: स्लीमनाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में सेफ क्लिक 2.0 साइबर अपराध से बचाव का सुरक्षा संकल्प
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए "सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत SDOP स्लीमनाबाद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, स्लीमनाबाद में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं छात्रावास स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट, KYC फ्रॉड, OTP शेयरिंग, UPI धोखाधड़ी तथा फर्जी निवेश योजनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।