नगर पंचायत रुपईडीहा स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सेवाएँ बहाल कर दी गई हैं। यह सेवा पिछले साल 2 जनवरी 2025 से सिस्टम में खराबी के कारण बंद थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आधार कार्ड वर्तमान में सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के कार्यों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।