फुलवरिया: फुलवरिया में सूत्री समिति की बैठक में 56 प्रस्ताव पर मंथन व समाधान पर भरोसा, लंबित मामलों के जल्द समाधान की मांग
फुलवरिया प्रखंड सभागार में बीते कल प्रखंड स्तरीय सूत्री समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल बिजली कृषि जन वितरण प्रणाली सिंचाई एवं स्वच्छता समेत जनहित से जुड़े कल 56 प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू राम ने की। बैठक में विभिन्न पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि ने अपने-अपने समस्याओं को रखा।