बेतालघाट: बाबा नींब करौरी के दर्शन को आई महिला पर्यटक पर पहाड़ी से पत्थर गिरा, महिला हुई घायल
बाबा नींब करौरी के दर्शन को आई एक महिला पर्यटक के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। जिससे बचने की कोशिश में महिला खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि महिला को हल्की चोटें आईं। उसे सीएचसी भवाली में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैंची धाम में वीकेंड के चलते रविवार को भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही।