बेतालघाट: बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी किनारे बसे बसगांव क्षेत्र में जमीन और मकानों में मोटी दरारें पड़ने से ग्रामीण चिंतित
बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी किनारे बसे बसगांव क्षेत्र में जमीन और मकानों में मोटी दरारें पड़ने से ग्रामीण चिंतित हैं। अधिकारियों ने किसानों की भूमि में पड़ी चौड़ी दरारों और कई घरों की दीवारों में आई दरारों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर दरारों के समय, जमीन की स्थिति और हाल के परिवर्तनों की जानकारी जुटाई गई।