रामगढ़: रामगढ़ के टोंगरी में 500 फीट के दायरे में लगे तीनों जलमिनर खराब ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच लोगों को नल से पानी देने के लिए गांव में लगाए गए जलमीनार हाथी के दांत साबित हो रहे हैं। रामगढ़ के टोंगरी इलाके में 500 फीट के दायरे में तीन जल मीनार लगे हैं, लेकिन तीनों खराब हैं। यहां लगे नल सूखे पड़े हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।