मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया इस अवसर पर सोहिलवाड़ा ब्रहमबाबा स्थान परिसर स्थित बरगद के पेड़ पर पूजा-अर्चना के लिए सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों से व्रत रखा और पूजा की है