मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केएस चौराहे पर मटर व्यापारी से मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।पीड़ित योगेश कुशवाहा की रिपोर्ट पर रामनारायण उर्फ रिंकू गुर्जर,गोलू डंडोतिया, मोनू, पप्पू उर्फ राजीव व रॉकी कुशवाहा के खिलाफ मारपीट,लूट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।घटना 13 जनवरी रात की बताई गई है।